आंगनबाड़ी सेविका पर दुर्व्यवहार का आरोप, ग्रामीणों ने हटाने की मांग उठाई
लातेहार, मई 24 -- लातेहार। सदर प्रखंड के ईचाक पंचायत के दुगिला गांव में शनिवार को ग्रामसभा की बैठक आयोजित कर आंगनबाड़ी सेविका सुशीला देवी के खिलाफ ग्रामीणों ने मोर्चा खोला। ग्रामीणों ने मुखिया और सरपंच को आवेदन देकर सेविका को पद से हटाने की मांग की। ग्रामीणों का आरोप है कि सेविका बच्चों और अभिभावकों से ठीक व्यवहार नहीं करती हैं तथा जातिसूचक शब्दों का प्रयोग करती हैं। साथ ही आंगनबाड़ी केंद्र में बच्चों को मिलने वाला भोजन भी सही तरीके से नहीं दिया जा रहा है। आंगनबाड़ी सहायिका ने भी आरोप लगाया कि उनके मानदेय का आधा हिस्सा सेविका द्वारा मांगा जाता है। छात्र नेता कमलेश उरांव ने कहा कि 15 दिनों के भीतर कार्रवाई नहीं होने पर ग्रामीण आंदोलन करने को बाध्य होंगे। बैठक में रीझू उरांव, मनोज उरांव, संजय उरांव समेत बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद थे।
हि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.