मुजफ्फरपुर, फरवरी 10 -- मीनापुर, हिन्दुस्तान संवाददाता। बाल विकास परियोजना पदाधिकारी राजेश कुमार सिंह ने मंगलवार को आंगनबाड़ी केंद्र संख्या 143 की सेविका भारती कुमारी को चयन मुक्त करने की अनुशंसा कर दी है। उन्होंने इस संबंध में जिला प्रोग्राम पदाधिकारी को पत्र लिखा। उन्होंने बताया कि वह 31 जनवरी को अपने केंद्र पर अनधिकृत रूप से अनुपस्थित थी। केंद्र का संचालन भी सही से नहीं हो रहा था। स्पष्टीकरण मांगने पर कोई जवाब नहीं देने के बाद यह कार्रवाई की गई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...