दुमका, मार्च 24 -- गोपीकांदर, प्रतिनिधि। बाल विकास परियोजना कार्यालय गोपीकांदर में सोमवार को आंगनबाड़ी सेविका एवं पोषण सखी की तीन दिवसीय गैर आवासीय प्रशिक्षण संपन्न हुई। इस प्रशिक्षण में प्रधानमंत्री मातृत्व बंदना योजना के बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी दिया गया। प्रशिक्षण के दौरान संबंधित डाटा इंट्री के बारे में भी जानकारी दिया गया। वर्तमान स्थिति में डाटा इंट्री पर जो भी कमी रह गई है। उसका हल करने के बारे में बताया गया। प्रशिक्षण में मास्टर ट्रेनर के रूप में जिला प्रशिक्षक अभिषेक कुमार ने भाग लिए।प्रशिक्षण के उपरांत इस योजना के लाभुक खेड़ीबड़ी गांव एवं गोपीकांदर में लाभुक के यहां पहुंचकर निरीक्षण किया गया। इस अवसर पर महिला पर्यवेक्षिका बॉबी कुमारी सेविका नीलम हेंब्रम, नाचोनी किस्कू, अनिता मरांडी, दुलार टुडू, निशा टुडू, सुशांति देवी, सर...