नवादा, जून 24 -- बिहार राज्य आंगनबाड़ी सेविका-सहायिका संघ संबद्ध सीटू की नवादा जिला शाखा द्वारा पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत मंगलवार को नगर थाना नवादा के बगल में एक विशाल धरना-प्रदर्शन का आयोजन किया गया। इस प्रदर्शन का नेतृत्व संघ के जिला अध्यक्ष विजय प्रसाद सिंह तथा जिला मंत्री रोशना खातून ने संयुक्त रूप से किया। यह भी पढ़ें- सेविका- सहायिका को भी मिले सरकारी कर्मचारी का दर्जाधरना का नेतृत्व सभा को संबोधित करते हुए जिला अध्यक्ष विजय प्रसाद सिंह ने सेविकाओं और सहायिकाओं की दयनीय स्थिति पर गहरी चिंता व्यक्त की। उन्होंने कहा कि वर्ष 1975 से निरंतर कार्यरत इन महिलाओं को केवल अल्प मानदेय देकर बंधुआ मजदूर की तरह काम लिया जा रहा है। वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा चयनमुक्ति का भय दिखाकर उनका मानसिक व मौखिक उत्पीड़न किया जाता है, जो अत्यंत निंदनीय ...