गोंडा, सितम्बर 21 -- गोण्डा। लाल बहादुर शास्त्री कृषि विज्ञान केंद्र में पोषण माह के तहत आंगनबाड़ी सेविकाओं का दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम संपन्न हुआ। केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक एवं अध्यक्ष डॉ. सीएम त्रिपाठी के दिशा-निर्देशन में ममता त्रिपाठी ने प्रशिक्षण कराया। सुपोषित भारत-सशक्त भारत थीम पर स्वस्थ पोषण, संतुलित आहार और स्थानीय खाद्य पदार्थों के महत्व की जानकारी दी गई। इंजीनियर मिथिलेश कुमार झा, डॉ. अभिषेक मिश्रा एवं डॉ. सुधांशु ने भी प्रशिक्षण में सहभागिता की। विभिन्न विकासखंडों से पहुंचीं आंगनबाड़ी सेविकाओं ने सक्रिय भागीदारी की। सेविकाओं को गांव स्तर पर बच्चों, महिलाओं और परिवारों में पोषण संबंधी जागरूकता बढ़ाने के लिए प्रेरित किया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...