जामताड़ा, अप्रैल 3 -- नारायणपुर,प्रतिनिधि। अंचल कार्यालय नारायणपुर के सभाभवन में गुरुवार को आंगनबाड़ी केंद्रों की सेविकाओं की मासिक बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता महिला पर्यवेक्षिका नियुती दास ने की। इस बैठक के दौरान उन्होंने सेविकाओं को आंगनबाड़ी केंद्रों का संचालन बेहतर ढंग से करने, समय पर रिपोर्ट जमा करने तथा सभी गतिविधियों को शत-प्रतिशत पोषण ट्रैकर एप पर अपलोड करने के निर्देश दिए। इसके साथ ही ई-केवाईसी, आभा आईडी, आपार आईडी एवं फेस कैप्चरिंग जैसे कार्यों को भी समय पर पूरा करने पर जोर दिया गया। उन्होंने कुपोषण उन्मूलन पर विशेष ध्यान देते हुए सेविकाओं को निर्देश दिया कि क्षेत्र के कुपोषित बच्चों की पहचान कर उन्हें कुपोषण उपचार केंद्र नारायणपुर भेजा जाए, ताकि समय पर उनका इलाज सुनिश्चित हो सके। मौके पर पिंकी कुमारी, सरस्वती देवी, चंपा...