गुमला, फरवरी 13 -- गुमला। जिले के 500 आंगनबाड़ी की सेविकाओं को बाल देखभाल व आंरभिक शिक्षा को बेहतर बनाने को लेकर ट्रेनिंग दी जा रही है। जिला प्रशासन ने जिले के आंगनबाड़ी सेंटरों में नौनिहाल के बेहतर देखरेख व क्वालिटी एजुकेशन उपलब्ध कराने को लेकर सेविकाओं की ट्रेनिंग की जिम्मेंवारी विक्रमशिला एजुकेशन रिर्सोस सोसाइटी कोलकाता को सौंपी है। संस्था सेविकाओं को प्रशिक्षण के साथ उन्हें नन्हें कदम पुस्तक व सहित शिक्षण सामग्री उपलब्ध करा रही है। प्रशिक्षण कार्यक्रम 12बैचों में आयोजित होगी। 18मार्च तक जिले के विभिन्न प्रखंडो में सेविकाओं को प्रशिक्षण दिया जायेंगा। प्रत्येक बैच को तीन दिवसीय ट्रेनिंग दी जायेंगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.