कुशीनगर, दिसम्बर 5 -- कुशीनगर। जिला कार्यक्रम अधिकारी अरुण कुमार दूबे ने बताया कि जिले में आंगनबाड़ी सहायिका की भर्ती के लिये 14 नवंबर को विज्ञप्ति जारी की गयी थी, जिसकी आवेदन करने की अन्तिम तिथि 3 दिसंबर तक निर्धारित थी। इसे डीएम महेंद्र सिंह तंवर द्वारा दिये गए निर्देश पर अब आंगनबाड़ी सहायिका के लिये फार्म भरने की अन्तिम तिथि 12 दिसंबर तक बढ़ाई गई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...