चंदौली, अप्रैल 7 -- शहाबगंज-सकलडीहा, हिटी। शहाबंगज ब्लॉक कार्यालय में सोमवार को आंगनबाड़ी सहायिकाओं को नियुक्ति पत्र मिलने के बाद बाल विकास परियोजना अधिकारी आनंद सिंह ने सभी नव नियुक्त सहायिकाओं को कार्यालय शहाबगंज उनके दायित्वों के प्रति जागरूक किया।सीडीपीओ आनंद सिंह ने सहायिकाओं को निर्देशित किया कि वे तत्काल अपने-अपने आंगनबाड़ी केंद्रों पर पहुंचकर पूरी जिम्मेदारी और निष्ठा के साथ कार्य शुरू करें। उन्होंने कहा कि केंद्रों पर नौनिहालों की नियमित उपस्थिति सुनिश्चित करना बेहद जरूरी है, ताकि उन्हें समय पर पोषण और शिक्षा मिल सके। इसके साथ ही गर्भवती और धात्री महिलाओं तथा किशोरियों की देखभाल और उन्हें मिलने वाली योजनाओं का लाभ सुनिश्चित करना भी सहायिकाओं की प्राथमिक जिम्मेदारी है।इस दौरान अमित, स्वाति, श्वेता, लिलावती, अनुप्रिया, गरिमा, ज्योत...