आंगनबाड़ी संगठन जिलाध्यक्ष को नोटिस दिया
चम्पावत, मई 15 -- सतीश जोशी, चम्पावत। बाल विकास विभाग ने आंगनबाड़ी कार्यकर्ता संगठन जिलाध्यक्ष मीना बोहरा को नोटिस जारी किया है। विभागीय कार्य में लापरवाही बरतने और निर्देशों की अवहेलना पर ये कार्रवाई की गई है। जिला कार्यक्रम अधिकारी प्रकाश बृजवाल ने बताया कि आंगनबाड़ी केंद्र गल्लागांव की कार्यकर्ता मीना बोहरा 14 मई को अपराह्न 12 बजे डीएम कार्यालय में मिली। जबकि उन्हें केंद्र में होना था। उन्होंने संबंधित कार्यकर्ती को दो दिन में स्पष्टीकरण पेश करने को कहा है। संतोषजनक जवाब न मिलने पर विभागीय कार्रवाई की चेतावनी दी है। यह भी पढ़ें- आंगनबाड़ी वर्कर्स के हक में आवाज बुलंद की
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.