कन्नौज, मई 7 -- जिले में महिला एवं बाल विकास सेवाओं को तकनीक से जोड़ने की कवायद तेज हो गई है। इसी क्रम में जिले की 1615 आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को 1649 स्मार्टफोन उपलब्ध कराए गए हैं, जिससे अब आंगनबाड़ी केंद्रों की मॉनिटरिंग पूरी तरह डिजिटल तरीके से की जा सकेगी। विभागीय अधिकारियों के मुताबिक स्मार्टफोन मिलने के बाद कार्यकर्ताओं को बच्चों के स्वास्थ्य और पोषण से जुड़ी जानकारी तुरंत ऑनलाइन अपडेट करने में आसानी होगी। पोषण ट्रैकर ऐप के जरिए बच्चों का वजन, लंबाई, टीकाकरण और गर्भवती महिलाओं से संबंधित डाटा सीधे पोर्टल पर अपलोड किया जाएगा। जिला कार्यक्रम अधिकारी राजेश कुमार वर्मा ने बताया कि शासन की प्राथमिकता योजनाओं में पारदर्शिता और समयबद्ध निगरानी सुनिश्चित करना है। यह भी पढ़ें- जिले में शुरू हुआ प्रशासन का 'प्लानिंग एंड बजट मैनेजमेंट' पोर्टल ...