कटिहार, फरवरी 28 -- बारसोई। निज प्रतिनिधि आंगनबाड़ी केंद्रों के संचालन को प्रभावी एवं व्यवस्थित बनाने को लेकर बारसोई की बाल विकास परियोजना पदाधिकारी बबीता कुमारी ने शुक्रवार को विभिन्न आंगनबाड़ी केंद्रों का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान केंद्र संख्या 296 साड़ी बाड़ी, केंद्र संख्या 108 भाग बारसोई, केंद्र संख्या 212 मौलानापुर पश्चिम टोला तथा केंद्र संख्या 32 मंडल टोला सहित कई केंद्रों की व्यवस्थाओं की गहन समीक्षा की गई। निरीक्षण के क्रम में सीडीपीओ ने सेविकाओं को स्पष्ट निर्देश देते हुए कहा कि टेक होम राशन (टीएचआर) वितरण एवं फीडिंग रिपोर्ट (एफआर) का कार्य किसी भी स्थिति में लंबित नहीं रहना चाहिए। उन्होंने 3 से 6 वर्ष आयु वर्ग के सभी बच्चों का एफआरएस शत-प्रतिशत पूर्ण करने का निर्देश देते हुए कहा कि पोषण एवं प्रारंभिक शिक्षा से जुड़े आ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.