चम्पावत, मार्च 20 -- लोहाघाट डायट लोहाघाट में कोलेकेटेड आंगनबाड़ी वर्कर्स का बाल वाटिका के तहत पांच दिवसीय प्रशिक्षण का समापन हो गया है। प्रशिक्षण में बाराकोट और पाटी की 60 आंगनबाड़ी वर्कर्स ने प्रतिभाग किया। शुक्रवार को डायट सभागार में डायट प्राचार्य दिनेश खेतवाल की अध्यक्षता में मुख्य अतिथि पूर्व जिप. सदस्य सचिन जोशी रहे। मुख्य सदर्भदाता मीना बोहरा, पुष्पा पाटनी, सीमा जोशी ने द्वितीय चरण के पांच दिवसीय प्रशिक्षण की रुपरेखा रखी। केआरपी समन्वयक शिवराज सिंह तड़ागी ने नई शिक्षा नीति के तहत प्रारंभिंक बाल्यावस्था देखभाल और शिक्षा, खेल आधारित अधिगम, जादुई पिटारा, पाठ्यचर्या के उद्देश्य, दक्षताएं और सीखने के प्रतिफल,समावेशी शिक्षा,स्क्रीनिंग, लिंग समानता, बाल वाटिका में समुदाय की सहभागिता, भूमिका, सुरक्षित और असुरक्षित स्पर्स, बुनियादी घटक, ध्...