चम्पावत, मई 4 -- सतीश जोशी चम्पावत। आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का आंदोलन 30वें दिन अस्थाई रूप से स्थगित किया गया। सोमवार को संगठन जिलाध्यक्ष मीना बोहरा ने कहा कि राज्य सरकार ने उनकी मांगों को पूरा करने के लिए 45 दिन का समय मांगा है। कहा कि यदि 45 दिन के भीतर उनकी त्रिस्तरीय मांगों को पूरा नहीं किया गया तो धरना दोबारा शुरू किया जाएगा। इधर उक्रांद जिलाध्यक्ष दीपेश शर्मा ने कहा कि संगठन लोगों के साथ खड़ा रहेगा। यहां चम्पावत ब्लॉक अध्यक्ष गीता आर्या, विमला पनेरू, लीलावती जोशी, उमा त्रिपाठी, शांति गोस्वामी, सुनीता पांडेय आदि मौजूद रहे। उक्रांद उपाध्यक्ष संदीप भट्ट, विपिन शर्मा, गजेंद्र बोहरा, संजय भट्ट, पीयूष तिवारी, ओम प्रकाश जोशी मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- लोहाघाट में आंगनबाड़ी केन्द्र खुले यह भी पढ़ें- आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का एक महीने चला आंदोलन...