गोरखपुर, मई 2 -- गोरखपुर निज संवाददाता। रानी लक्ष्मीबाई पार्क में आंगनबाड़ी कर्मचारी व सहायिका एसोसिएशन के तत्वावधान में आंगनबाड़ी कार्यकर्त्रियों ने धरना देकर आवाज बुलंद की। इस दौरान उन्होंने मांगों को लेकर मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपा। अध्यक्षता करते हुए गीतांजलि मौर्य ने कहा कि यदि सरकार ने उनकी मांगों पर संवेदनशीलता नहीं दिखाई, तो यह आंदोलन व्यापक, अनिश्चितकालीन और ऐतिहासिक जनआंदोलन का रूप लेगा। इस दौरान जिला मंत्री पुष्पा शुक्ला, जिला संरक्षक नंदलाल सिंह, सुमन गुप्ता, मालती देवी, बबीता निषाद, विजयलक्ष्मी राय, पूनम चौधरी, सरिता पासवान, चिंता देवी, सत्यार्थी देवी आदि मौजूद रहीं। यह भी पढ़ें- मांगों को लेकर आंगनबाड़ी कार्यकर्त्रियां एवं सहायिकाओं ने किया प्रदर्शन यह भी पढ़ें- आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों ने मांगों को लेक...