आंगनबाड़ी लाभार्थियों को अब मिलेगा बदला हुआ टेक होम राशन
कन्नौज, जुलाई 7 -- छिबरामऊ, संवाददाता। बाल विकास सेवा एवं पुष्टाहार विभाग द्वारा संचालित टेक होम राशन (टीएचआर) योजना में वित्तीय वर्ष 2026-27 से महत्वपूर्ण बदलाव किए गए हैं। राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम-2013 के मानकों के अनुरूप अब आंगनबाड़ी केंद्रों से मिलने वाले राशन की गुणवत्ता, पोषण मूल्य और लाभार्थियों की श्रेणियों में विस्तार किया गया है। विभाग की ओर से जारी नई टीएचआर सूची के अनुसार अब सात श्रेणियों के लाभार्थियों को उनकी आयु और आवश्यकता के अनुसार अलग-अलग प्रकार का पौष्टिक राशन उपलब्ध कराया जाएगा। नई व्यवस्था के तहत पहले जहां केवल चार श्रेणियों के लाभार्थियों को टीएचआर दिया जाता था, वहीं अब इसे बढ़ाकर सात श्रेणियों तक कर दिया गया है। गर्भवती एवं धात्री महिलाओं के साथ-साथ छह माह से छह वर्ष तक के सामान्य एवं कुपोषित बच्चों को अलग-अल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.