मुंगेर, मई 19 -- टेटियाबंबर, एक संवाददाता। टेटियाबंबर प्रखंड के बंबर काली स्थान के समीप स्थित आंगनबाड़ी केंद्र संख्या 17 पर सामूहिक अन्नप्राशन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान आंगनबाड़ी केंद्र संख्या 17, 18 और 93 के बच्चों का अन्नप्राशन कराया गया। कार्यक्रम को लेकर केंद्र को आकर्षक तरीके से सजाया गया था, जिससे उत्सव जैसा माहौल बना रहा। एसडीओ राजीव रौशन, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी अनिल कुमार तथा बीडीओ निशा राय मौजूद थे। एसडीओ राजीव रौशन ने बच्चों को चम्मच से खीर खिलाकर अन्नप्राशन कराया। कार्यक्रम में मोनिका कुमारी के पुत्र कृषव कुमार, पायल कुमारी के पुत्र प्रेम राज तथा अंशु कुमारी के पुत्र शिवांश राज का अन्नप्राशन कराया गया। यह भी पढ़ें- आंगनबाड़ी केंद्रों पर अन्नप्राशन कार्यक्रम आयोजित --------- यह भी पढ़ें- बांका: आंगनबाड़ी केंद्रों पर...