आंगनबाड़ी में अब मिलेगा पैकेटबंद पौष्टिक आहार, सूखे राशन की व्यवस्था खत्म
कटिहार, अगस्त 23 -- कटिहार, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। जिले के आंगनबाड़ी केंद्रों पर अब वर्षों से चली आ रही सूखा राशन वितरण व्यवस्था इतिहास बनने जा रही है। समाज कल्याण विभाग ने टेक होम राशन (टीएचआर) प्रणाली में बड़ा बदलाव करते हुए चावल, दाल और सोयाबीन जैसे खुले सूखे राशन के स्थान पर अब रेडी-टू-कुक एवं रेडी-टू-ईट फोर्टिफाइड प्रीमिक्स खाद्य सामग्री उपलब्ध कराने का निर्णय लिया है। नई व्यवस्था पूरे बिहार के साथ कटिहार जिले में भी लागू होगी। इसका उद्देश्य लाभार्थियों को गुणवत्तापूर्ण, संतुलित और पोषक आहार उपलब्ध कराकर मातृ एवं शिशु कुपोषण को कम करना है। नई व्यवस्था के तहत छह माह से तीन वर्ष तक के बच्चों, गर्भवती महिलाओं, धात्री माताओं तथा गंभीर रूप से कुपोषित बच्चों को पौष्टिक खाद्य सामग्री उपलब्ध कराई जाएगी। लाभार्थियों को न्यूट्री राइस खिचड़ी प्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.