आंगनबाड़ी भर्ती की तारीख बढ़ाने की मांग
गोंडा, सितम्बर 29 -- गोण्डा, संवाददाता। आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों के चयन के लिए आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ाने की मांग को लेकर आंगनबाड़ी कर्मचारी यूनियन उत्तर प्रदेश सीटू के प्रदेश उपाध्यक्ष दिलीप शुक्ला ने जिलाधिकारी और जिला कार्यक्रम अधिकारी को पत्र भेजा है। उन्होंने आवेदन की अंतिम तिथि कम से कम 15 दिन बढ़ाने की मांग की है। दिलीप शुक्ला ने बताया कि विभाग की ओर से भर्ती का विज्ञापन जारी किया गया, लेकिन ग्राम पंचायतवार सूची बाल विकास परियोजना कार्यालय और ब्लॉक मुख्यालय पर स्पष्ट रूप से उपलब्ध नहीं कराई गई। वहीं लेखपालों की हड़ताल के चलते कई अभ्यर्थियों के आय, जाति और निवास प्रमाणपत्र नहीं बन सके। खराब मौसम से भी चार दिन काम प्रभावित रहा। उन्होंने कहा कि इन परिस्थितियों में गरीब महिलाओं को आवेदन का पर्याप्त अवसर नहीं मिल पा रहा है। प्रशासन से अं...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.