बांका, मार्च 2 -- बांका। एक संवाददाता रविवार को बांका सदर प्रखंड के मध्य विद्यालय, सैजपुर में संचालित आंगनबाड़ी केंद्र -162, सैजपुर में आंगनबाड़ी के बच्चों को जीविका दीदी के द्वारा निर्मित पोशाक का वितरण किया गया। कार्यक्रम में उप विकास आयुक्त उपेंद्र सिंह की उपस्थिति में बच्चों को पोशाक वितरण किया गया। इस अवसर पर उप विकास आयुक्त के द्वारा भी बच्चों को पोशाक दिया गया साथ ही बच्चों और मौजूद उनके अभिभावकों को अपनी बातों से प्रोत्साहित भी किया। इस अवसर पर जिला परियोजना प्रबंधक, जीविका राकेश कुमार, जिला फार्म प्रबंधक चंदन कुमार, सीडीपीओ रश्मि रमन, कुमुद शंकर आदि मौजूद थे। डीडीसी के द्वारा बताया गया कि बहुत जल्द ही जिला के अन्य आंगनवाड़ी केंद्रों पर पोशाक की आपूर्ति जीविका दीदी के द्वारा प्रारंभ किया जाएगा। मालूम हो कि विगत 21 फरवरी को आपके अप...