गढ़वा, अप्रैल 14 -- मझिआंव। प्रखंड मुख्यालय सभागार में शिक्षा विभाग के प्रखंड स्तरीय कार्यशाला का आयोजन बीडीओ कनक की अध्यक्षता में सोमवार को किया गया। उसका उद्घाटन बीडीओ सह सीओ कनक ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। उसके बाद बीपीओ संतोष कुमार दुबे के द्वारा प्रखंड स्तरीय रुआर कार्यशाला का आयोजन के संबंध में जानकारी दी। मुख्य रूप से आंगनबाड़ी केंद्र से प्राथमिक विद्यालय में बच्चों का नामांकन कराने, सभी प्राथमिक विद्यालय के कक्षा पांचवी पास छात्रों को कक्षा 6 मे नामांकन कराने, सभी मध्य विद्यालय से कक्षा 8 में सभी छात्रों को कक्षा 9 में नामांकन कराने, सभी उच्च विद्यालय से कक्षा 10वीं पास बच्चों को 11वीं में नामांकन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया। यह भी पढ़ें- शिक्षक अनामांकित बच्चों का शत-प्रतिशत विद्यालय में नामांकन सुनिश्चित करें : बीडीओ मौके ...