पटना, अप्रैल 15 -- राज्य के प्राथमिक विद्यालयों में इस सत्र में पहली कक्षा में आंगनबाड़ी के लगभग 10 लाख बच्चे जोड़े जाएंगे। ये बच्चे राज्य के विभिन्न जिलों के आंगनबाड़ी केन्द्रों में नामांकित थे। इन बच्चों ने छह साल की उम्र पूरी कर ली है या सितंबर तक छह वर्ष पूरा कर लेंगे। आंगनबाड़ी से निकलने के बाद यह बच्चे पढ़ाई छोड़ न दें इसे लेकर शिक्षा विभाग ने इन बच्चों का नामांकन निकट के प्राथमिक विद्यालयों में कराने का निर्देश दिया है। सेविका-सहायिका की ली जा रही है मदद : इन बच्चों का नामांकन कराने के लिए आंगनबाड़ी सेविका और सहायिका की मदद ली जा रही है। इनके साथ ही जीविका दीदियां, टोला सेवक और तालीमी मरकज का भी इसमें सहयोग लिया जा रहा है। ये सभी अपने-अपने टोला और स्कूल के पोषक क्षेत्र से स्कूलों को इन बच्चों की सूची उपलब्ध करा रहे हैं।ई-शिक्षा कोष...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.