श्रावस्ती, मार्च 29 -- गिरंटबाजार, संवाददाता। देवरनिया के मजरा लम्बुइया गांव में बना आंगनबाड़ी केंद्र भवन बदहाल है। जिसे चिन्हित कर संबंधित विभाग की ओर से जर्जर घोषित कर दिया गया है। जिसके चलते केन्द्र संचालन नहीं हो पा रहा है। जमुनहा विकास क्षेत्र के ग्राम पंचायत देवरनिया के मजरा लम्बुइया गांव में बने आंगनबाड़ी केंद्र के भवन पर जर्जर भवन का सांकेतिक लाल चिन्ह लगा दिया गया है। देखा जाए तो इसकी दीवार अभी सही है। ग्रामीणों का कहना है कि यदि भवन का छत तोड़कर नया छत डलवा दिया जाए तो आंगनबाड़ी भवन दोबारा चालू हो जाएगा। इससे गर्भवती व धात्री महिलाओं सहित बच्चों को काफी सहूलियत होगी। यहां आंगनबाड़ी कार्यकत्री को मिली एलसीडी से बच्चों को सीखने का मौका भी मिलता। ग्रामीणों का कहना है कि लंबुइया व सुबरातीपुरवा के बगल छेदी पुरवा प्राथमिक विद्यालय के ...