सुल्तानपुर, मई 30 -- सुलतानपुर। जिलाधिकारी इन्द्रजीत सिंह की अध्यक्षता में शनिवार को जिला पोषण समिति की बैठक आयोजित की गई। जिसमें आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों की ओर से केन्द्रों पर पंजीकृत लाभाथिर्यों के पोषण ट्रैकर पर वजन फीड किए जाने की समीक्षा की गई। डीएम ने आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों के माध्यम से सभी लाभार्थियों का वजन फीड करने का निर्देश सभी बाल विकास परियोजना अधिकारियों को दिया। जिला कार्यक्रम अधिकारी शरद तिवारी ने बताया कि हाटकुक्ड मील योजना में जिले में 48 नान को-लोकेटेड आंगनवाडी केन्द्रों पर खाना नही बन रहा है। जिलाधिकारी ने कहा कि स्वास्थ्य एवं पोषण सम्बंधी कार्यक्रमों में गतिशीलता एवं परस्पर समन्वय के दृष्टिगत मुख्य चिकित्साधिकारी के साथ समन्वय स्थापित कर सभी सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्रों, बाल विकास परियोजना स्तर पर बैठक करते हुए स्वास...