चाईबासा, मई 15 -- चाईबासा, संवाददाता। प्रोजेक्ट बचपन-भविष्य की राहें के तहत गुरुवार को बाल भोज सह जन्मोत्सव कार्यक्रम मनाया गया। आंगनबाड़ी केंद्र गितिलिपी और किरीगोट में आयोजित कार्यक्रम में उपायुक्त मनीष कुमार शामिल हुए। इस दौरान उपायुक्त ने आंगनबाड़ी केंद्र पर मौजूद बच्चों के साथ दरी पर बैठकर उनके साथ बातचीत किया। मई महीने में जिन भी बच्चों का जन्मदिन है, उन सभी का सामूहिक रूप से केक काटकर जन्मोत्सव मनाया गया। उपायुक्त ने बच्चों को केक खिलाया। बातचीत के क्रम में छोटे-छोटे बच्चों द्वारा उपायुक्त को कविता एवं अन्य कहानियां सुनाई गई। इस अवसर पर उपायुक्त ने बताया कि आज के ये नन्हे बच्चे ही भविष्य में देश के कर्णधार बनेंगे, इसलिए आंगनबाड़ी केंद्र स्तर से ही इनका समग्र विकास हो। यह भी पढ़ें- प्रोजेक्ट बचपन के तहत आंगनबाड़ी केंद्रों में मनाया ...