मुजफ्फरपुर, मई 16 -- बंदरा, एक संवाददाता। पीयर थाना क्षेत्र की बड़गांव पंचायत के वार्ड 14 स्थित आंगनबाड़ी केंद्र से शुक्रवार की रात चोरों ने हजारों की संपत्ति चोरी कर ली। सेविका निर्मला देवी ने शनिवार को सीडीपीओ कार्यालय और पीयर थाना में आवेदन दिया है। बताया कि एलसीडी, पंखा, गैस सिलेंडर, चूल्हा, बाल्टी, चावल, तेल, मसाला, दाल, दूध के पैकेट, चीनी आदि की चोरी कर ली गई है। थानेदार कुंदन कुमार ने बताया कि सूचना पर घटनास्थल की जांच कराई गई है। आवेदन के आधार पर जांच की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...