चम्पावत, दिसम्बर 20 -- चम्पावत। चम्पावत जिले के 160 आंगनबाड़ी केंद्रों का सुधारीकरण किया जाएगा। इसके लिए केंद्र सरकार ने 6.40 करोड़ रुपये की धनराशि स्वीकृत की डीएम मनीष कुमार ने बताया कि इसके तहत चम्पावत ब्लॉक में 50, लोहाघाट में 29, बाराकोट में 21 और पाटी में 60 आंगनबाड़ी केंद्रों का निर्माण एवं सुधारीकरण किया जाएगा। योजना के तहत केंद्र में भवन, पेयजल, शौचालय, विद्युत समेत तमाम अन्य मूलभूत सुविधाएं जुटाई जाएंगी। --

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...