रामगढ़, अप्रैल 16 -- केदला, निज प्रतिनिधि। मांडू प्रखंड के लइयो उतरी पंचायत अंतर्गत सरैयापानी में निर्माणाधिन आंगनबाड़ी केंद्र का निरीक्षण बुधवार को पंसस प्रतिनिधि जगमोहन ने किया। मौके पर जगमोहन ने बताया कि अभी तक सरैयापानी आंगनबाड़ी केंद्र का संचालन एक निजी घर में चल रहा था। अब सरकारी भवन बन जाने से केंद्र संचालन में काफी मदद मिलेगा। भवन बन कर तैयार है। थोड़ा बहुत काम बचा हुआ है जिसे भी जल्द कर लिया जाएगा। वहीं पानी की समस्या को देखते हुए प्रखंड के सहयोग से पंचायत के गयछंदवा में दो चापानल, सरैयापानी में एक और ढोठाटांड़ में एक चापानल का मरम्मत कराकर उसे ठिक कराया गया है। मौके पर आंगनबाड़ी सेविका करुणा देवी, नरेश उरांव, सोनाराम मांझी, फुलचंद केवट सहित अन्य ग्रामीण मौजूद थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वार...