सीवान, फरवरी 23 -- गोपालपुर, निज संवाददाता। हुसैनगंज थाना क्षेत्र के सहुली टोला घिसनापुर में आंगनबाड़ी केंद्र संख्या 43 का ताला तोड़कर अंदर रखा सामान छोटी कर लिया गया है। इस संबंध में थाने में आवेदन देकर आंगनबाड़ी सेविका देवंती देवी ने बताया कि 8 जनवरी की रात को अज्ञात चोरों ने आंगनबाड़ी केंद्र का ताला तोड़कर किचेन से भगोना, बाल्टी गैस सिलेंडर व चूल्हा चुरा लिया। अगले दिन केंद्र पर पहुंचने के उपरांत चोरी का पता चला तो आसपास के लोगों को इसकी सूचना दी। पुलिस ने आवेदन के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर लिया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...