आंगनबाड़ी केंद्र में कैंसर जांच शिविर का आयोजन
रांची, जुलाई 20 -- तमाड़, प्रतिनिधि। ग्रामीण क्षेत्रों में कैंसर और अन्य गैर संचारी रोगों की समय पर पहचान सुनिश्चित करने के उद्देश्य से तमाड़ थाना मुहल्ला स्थित आंगनबाड़ी केंद्र में कैंसर जांच शिविर आयोजित किया गया। शिविर में 30 से 65 वर्ष आयु वर्ग के महिला एवं पुरुषों की एनसीडी (गैर संचारी रोग) स्क्रीनिंग के साथ विभिन्न प्रकार के कैंसर की प्राथमिक जांच की गई। सीएचसी तमाड़ और रांची कैंसर केयर फाउंडेशन के सहयोग से आयोजित शिविर में प्रतिभागियों का रक्तचाप (बीपी) और शुगर की जांच की गई। इसके अलावा मुंह, स्तन और गर्भाशय कैंसर की प्राथमिक जांच भी की गई, ताकि संभावित मरीजों की शुरुआती स्तर पर पहचान कर उन्हें समय पर उपचार के लिए मार्गदर्शन दिया जा सके। प्रोग्राम कोऑर्डिनेटर अभिषेक कुमार ने बताया कि झारखंड सरकार और रांची कैंसर केयर फाउंडेशन के सहय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.