पूर्णिया, मार्च 18 -- धमदाहा, एक संवाददाता। धमदाहा प्रखंड में आंगनबाड़ी केंद्रों के संचालन में गंभीर अनियमितता उजागर हुई है। अनुमंडल पदाधिकारी अनुपम के औचक निरीक्षण में पांच केंद्रों की स्थिति बेहद चिंताजनक मिली। एक केंद्र पर ताला लटका मिला जबकि तीन केंद्रों पर एक भी बच्चा उपस्थित नहीं था। निरीक्षण के दौरान आंगनबाड़ी केंद्र संख्या 199 और 325 पर एक भी बच्चे की मौजूदगी नहीं मिली। नगर पंचायत क्षेत्र के ठाकुरबाड़ी टोला स्थित केंद्र संख्या 42 पर न तो बच्चे थे और न ही सहायिका मौजूद थीं। वहीं, धमदाहा दक्षिण पंचायत भवन स्थित केंद्र संख्या 41 में मात्र 24 बच्चे उपस्थित पाए गए। सबसे गंभीर स्थिति कुकरौन पश्चिम पंचायत के कटहलबाड़ी स्थित केंद्र में देखी गई जहां दिन के 11 बजे ही ताला लटका मिला। एसडीओ अनुपम ने बताया कि केंद्र संख्या 199 की प्रभारी सेविक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.