आंगनबाड़ी केंद्र खोलने की मांग
अररिया, जून 23 -- कुर्साकांटा, निज प्रतिनिधि अररिया प्रखंड के जमुआ पंचायत वार्ड संख्या तीन में आंगनबाड़ी केन्द्र नहीं रहने से नौनिहालों को स्कूल पूर्व शिक्षा से वंचित होना पड़ रहा है। इससे लोगों में आक्रोश व्याप्त है। जमुआ वार्ड संख्या 3 निवासी विपिन झा, केशव नाथ झा, रास मोहन चौधरी, दिलीप मंडल, नारायण मंडल, बुद्धन मंडल आदि ने बताया कि जुमआ वार्ड संख्या तीन में आंगनबाड़ी केन्द्र नहीं रहने से बच्चे को काफी दूर दूसरे वार्ड में जाना पड़ता है। दूर रहने के कारण नौनिहाल आंगनबाड़ी केन्द्रों पर नहीं जा पाता है। इससे नौनिहाल स्कूल पूर्व शिक्षा से वंचित होना पड़ रहा है। लोगों ने डीएम से वार्ड संख्या तीन में आंगनबाड़ी केन्द्र खोलने की मांग की है। यह भी पढ़ें- आंगनबाड़ी केंद्र खोलने की मांग यह भी पढ़ें- जमुआ वार्ड तीन में आंगनबाड़ी केन्द्र बनाने की मांग तेज य...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.