बांका, जून 23 -- बांका, नगर प्रतिनिधि। बांका नगर परिषद क्षेत्र के विजयनगर स्थित वार्ड संख्या 22 में आंगनबाड़ी केंद्र के समीप लगा एक जर्जर बिजली पोल स्थानीय लोगों और आंगनबाड़ी में आने वाले बच्चों के लिए गंभीर खतरा बन गया है।पोल की स्थिति इतनी खराब हो चुकी है कि, उसके कई हिस्सों से सीमेंट पूरी तरह झड़ चुका है और अंदर मौजूद लोहे की सरिया बाहर निकल आई है। स्थानीय लोगों का कहना है कि, यह पोल किसी भी समय टूटकर गिर सकता है, जिससे बड़ा हादसा होने की आशंका बनी हुई है। गौरतलब है कि, उक्त स्थान पर प्रतिदिन बड़ी संख्या में छोटे-छोटे बच्चे आंगनबाड़ी केंद्र में पढ़ने और पोषण संबंधी गतिविधियों में भाग लेने आते हैं। इसके अलावा आसपास के लोग भी इसी मार्ग से आवागमन करते हैं। ऐसे में जर्जर पोल के गिरने का खतरा लगातार बना हुआ है। जबकि मौजूदा बरसात और तेज हवा ...