मुजफ्फर नगर, मई 5 -- मुजफ्फरनगर तितावी थाना क्षेत्र के गांव नसीरपुर में बिजली के खंभे में उतरे करंट की चपेट में आने से पांच वर्ष के बच्चे की मौत हो गई। परिवार के लोग व ग्रामीण बच्चे के शव को लेकर थाने पर पहुंचे, जहां उनकी पुलिस से नोकझोंक हुई। भारतीय किसान मजदूर संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष के हस्तक्षेप के बाद एसडीएम, तहसीलदार व एक्सईएन मौके पर पहुंचे। मामले में आंगनबाड़ी व बिजली कर्मचारियों पर लापरवाही के मामले में रिपोर्ट दर्ज कराई है।गांव नसीरपुर निवासी सोनू का पांच वर्षीय बेटा सत्यम गांव के आंगनबाड़ी केन्द्र में पढ़ने के लिए जाता था। सोमवार को केंद्र में शौचालय की व्यवस्था नहीं होने के कारण महिला कर्मचारी ने बच्चे को बाहर लगुशंका के लिए भेज दिया। इस दौरान बच्चा बाहर खड़े बिजली के खंभे के पास पहुंच गया और अचानक उसमे दौड़ रहे करंट की चपेट...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.