आंगनबाड़ी केंद्र के पास मल्टीलेवल शौचालय का होगा निर्माण
बागेश्वर, मई 27 -- देवेंद्र पांड, कपकोट। नगर पंचायत कार्यालय में बोर्ड बैठक का आयोजन किया। इसमें नगर क्षेत्र के विकास, स्वच्छता एवं जनसुविधाओं से जुड़े विभिन्न प्रस्तावों पर चर्चा कर उन्हें सर्वसम्मति से पारित किया। नगर पंचायत अध्यक्ष गीता ऐठानी की अध्यक्षता में हुई बैठक में नगर क्षेत्र में बढ़ रहे लावारिस पशुओं के संरक्षण एवं उनके लिए उचित व्यवस्था करने का प्रस्ताव पारित किया। साथ ही वार्ड नंबर पांच में आंगनबाड़ी केंद्र के पास मल्टीलेवल शोचालय के निर्माण कराने पर सहमति व्यक्त की गई। नगर क्षेत्र में शादी, नामकरण एवं अन्य कार्यक्रमों के लिए टेंट किराया निर्धारित करने का निर्णय लिया। इसके अलावा कूड़ा वाहन की नई दरें तय करते हुए नगरीय क्षेत्र के लिए 25 रुपये प्रति किलोमीटर तथा ग्रामीण क्षेत्र के लिए 30 रुपये प्रति किलोमीटर शुल्क निर्धारित कि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.