आंगनबाड़ी केंद्र के निर्माण स्थल पर न तो योजना का बोर्ड और न ही शिलापट्ट
घाटशिला, जून 5 -- मुसाबनी, संवाददाता। मुसाबनी की उत्तरी बदिया पंचायत में ईदगाह मस्जिद के समीप निर्माणाधीन आंगनबाड़ी केंद्र में अनियमितताओं का ग्रामीणों नले आरोप लगाया है। ग्रामीणों का कहना है कि निर्माण स्थल पर किसी प्रकार का सूचना पट्ट या योजना बोर्ड नहीं लगाया गया है, जिससे योजना की लागत, संवेदक, अभियंता एवं अन्य आवश्यक जानकारियों की जानकारी लोगों को नहीं मिल पा रही है। नियमों के अनुसार निर्माण कार्य स्थल पर सूचना पट्ट लगाना अनिवार्य है। निर्माण कार्य में घटिया गुणवत्ता की ईंट और सीमेंट के उपयोग का आरोप भी लगाया है। साथ ही उनका कहना है कि जहां निर्माण में 16 एमएम सरिया का उपयोग होना चाहिए, वहां 12 एमएम सरिया का इस्तेमाल किया जा रहा है। भाजपा ग्रामीण जिला अध्यक्ष सत्या तिवारी ने निर्माण स्थल का दौरा किया। उन्होंने कहा कि प्रथम दृष्टया ग्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.