मुरादाबाद, अप्रैल 27 -- बहोरनपुर नरौली स्थित आंगनबाड़ी केंद्र का रविवार देर रात ताला तोड़कर चोरों ने गैस सिलेंडर, बच्चों के खेल -खिलौने, बैठने की चटाई आदि चोरी कर ले गए। आंगनबाड़ी केंद्र इंचार्ज सुनीता ठाकुर ने इसकी सूचना 112 पर पुलिस को दी। सूचना पर पुलिस, ग्राम प्रधान नरेंद्र सिंह मौके पर पहुंचे और घटना का जायजा लिया। आंगनबाड़ी केंद्र इंचार्ज सुनीता ठाकुर के अनुसार वह जनगणना की ट्रेनिंग ले रही थी। तभी सहायिका वीना देवी ने उन्हें फोन कर बताया कि चोरों ने आंगनबाड़ी केंद्र का ताला तोड़ दिया है। सूचना के आधार पर वह केंद्र पहुंची जहां केंद्र के ताले टूटे पड़े थे। यह भी पढ़ें- स्कूल की रसोई का ताला तोड़कर चोरी 112 नंबर को फोन कर घटना से अवगत कराया गया। सूचना मिलते ही पुलिस कर्मी, ग्राम प्रधान नरेंद्र सिंह, केंद्र सहायिका बीना देवी मौके पर पहु...