आंगनबाड़ी केंद्रों में 15 जून तक रहेगा ग्रीष्मकालीन अवकाश
बलरामपुर, मई 24 -- बलरामपुर संवाददाता। जिलाधिकारी के निर्देश पर भीषण गर्मी, हीट वेव व लू को देखते हुए जिले के सभी आंगनबाड़ी केंद्रों पर आने वाले 3 से 6 वर्ष तक के बच्चों का ग्रीष्मकालीन अवकाश घोषित किया गया है। यह अवकाश 23 मई से 15 जून तक रहेगा। इस बात की जानकारी जिला कार्यक्रम अधिकारी इफ्तखार अहमद ने दी है। डीपीओ ने सभी आंगनवाड़ी केंद्र पर तैनात कार्यत्रियों व सहायिकाओं को निर्देशित किया है कि बच्चों के अवकाश के दिन वह केंद्र पर उपस्थित रहेंगी। इस दौरान लाभार्थियों को टेक होम राशन का वितरण, गृह भ्रमण, सामुदायिक गतिविधियों का आयोजन, पोषण ट्रैकर एप पर लाभार्थी फीडिंग ,ई केवाईसी व लाभार्थियों का फेस कैपचरिंग के साथ केंद्र से संबंधित अन्य समस्त कार्यों का संपादन पूर्व की भांति करेंगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्वि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.