पलामू, सितम्बर 28 -- मेदिनीनगर, प्रतिनिधि। पलामू के आंगनबाड़ी केंद्रों में बुनियादी सुविधाओं और स्वच्छता को बेहतर करने की प्रयास के तहत 56 केंद्रों में शौचालय निर्माण कराया जाएगा। स्वच्छ भारत कोष ट्रस्ट से इसके लिए जिला समाज कल्याण विभाग को 20 लाख 16 हजार रुपये का आवंटन मिला है। प्रत्येक शौचालय के निर्माण पर 36 हजार रुपये खर्च किए जाएंगे। ऐसे आंगनबाड़ी केंद्रों का चयन किया गया है, जहां शौचालय की सुविधा नहीं है, लेकिन पानी उपलब्ध है। पलामू जिला समाज कल्याण पदाधिकारी नीता चौहान ने बताया कि जिले में 14 परियोजनाओं के अंतर्गत 2629 आंगनबाड़ी केंद्र संचालित हैं। इनमें 2263 केंद्रों में शौचालय की सुविधा उपलब्ध है, जबकि 362 केंद्रों में शौचालय की व्यवस्था नहीं है। स्वच्छ भारत कोष ट्रस्ट से निर्माण के लिए संबंधित केंद्रों को चिह्नित कर लिया गया है।...