लखनऊ, अगस्त 12 -- लखनऊ, प्रमुख संवाददातापरिषदीय स्कूलों के प्रांगण में चल रहे आंगनबाड़ी केंद्रों में समावेशी शिक्षा को बढ़ावा दिया जाएगा। प्री-प्राइमरी स्कूलों के रूप में विकसित किए गए इन केंद्रों की आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों व शिक्षकों को विशेष आवश्यकता वाले बच्चों की पहचान करना सिखाया जाएगा। जिससे ऐसे बच्चों को आसानी से बेहतर ढंग से पढ़ाई कराई जा सके।विशेष आवश्यकता वाले बच्चों की समय पर पहचान व शुरुआती सहयोग उनकी आगे की शिक्षा का आधार मजबूत कर सकेगा। शिक्षकों व आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को विशेष प्रशिक्षण दिया जाएगा। प्रशिक्षण में विशेषज्ञ उन्हें बताएंगे कि किस तरह विशेष आवश्यकता वाले बच्चों की जल्द पहचान की जाए, शुरुआती उपाय व दिव्यांग बच्चों को किस तरह स्कूलों में सामान्य छात्रों के साथ बैठाकर पढ़ाया जा सकता है, यह सब कुछ बताया जाएगा। यह ...