गढ़वा, दिसम्बर 27 -- गढ़वा, प्रतिनिधि। उप विकास आयुक्त पशुपतिनाथ मिश्रा की अध्यक्षता में शुक्रवार को समाहरणालय स्थित सभाकक्ष में जिला समाज कल्याण विभाग अंतर्गत चल रही विभिन्न योजनाओं की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में उपस्थित जिला समाज कल्याण पदाधिकारी धीरज प्रकाश ने विभिन्न योजनाओं के बारे में अद्यतन स्थिति से अवगत कराया। समीक्षा के दौरान सर्वप्रथम डीडीसी ने सभी सक्षम आंगनबाड़ी केंद्रों में बिजली, शौचालय, जलापूर्ति, रेनवाटर हार्वेस्टिंग, पोषण वाटिका योजना को क्रियान्वित करने का निर्देश दिया गया। साथ ही फेस रिकॉग्निशन सिस्टम के माध्यम से सभी आंगनबाड़ी के लाभार्थियों का शत प्रतिशत डाटा ऑनलाइन करने का निर्देश दिया गया। स्वास्थ्य विभाग के उपस्थित प्रतिनिधियों को सभी आंगनबाड़ी सेविका और सहायिका का आयुष्मान कार्ड पूर्ण करने व सभी लाभार्थियो...