शाहजहांपुर, अगस्त 24 -- शाहजहांपुर, संवाददाता। जिले के आंगनबाड़ी केंद्रों की व्यवस्थाओं और वहां संचालित योजनाओं की निगरानी को और मजबूत करने के लिए अब प्रबंध समितियां गठित की जाएंगी। शासन स्तर से इसके संबंध में आदेश जारी कर दिए गए हैं। समिति आंगनबाड़ी केंद्र की देखरेख के साथ पात्र लाभार्थियों को विभागीय योजनाओं का लाभ दिलाने में सहयोग करेगी। आंगनबाड़ी केंद्रों के माध्यम से छह वर्ष तक के बच्चों, गर्भवती महिलाओं और स्तनपान कराने वाली माताओं को कई महत्वपूर्ण सेवाएं उपलब्ध कराई जाती हैं। इनमें पूरक पोषण, स्कूल पूर्व शिक्षा, पोषण एवं स्वास्थ्य शिक्षा, टीकाकरण, स्वास्थ्य जांच और जरूरत पड़ने पर रेफरल सेवाएं शामिल हैं। ======

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...