भागलपुर, अप्रैल 8 -- बाल विकास परियोजना द्वारा संचालित आंगनबाड़ी केंद्रों पर मंगलवार को गोद भराई कार्यक्रम समारोहपूर्वक आयोजित हुआ। इस दौरान सेविका द्वारा आंगनबाड़ी केंद्रों को सजाते हुए गर्भवती महिला को सम्मानपूर्वक पांच श्रृंगार का समान सहित पांच फल दिया गया। बिहार आंगनबाड़ी कर्मचारी संघ की प्रखंड अध्यक्ष उषा कुमारी ने बताया कि सभी केंद्रों पर धूमधाम से गोद भराई की रस्म पूरी हुई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...