आंगनबाड़ी केंद्रों पर टीएचआर से तेल-मसाला गायब
मुजफ्फरपुर, मार्च 29 -- पड़ताल - मुरौल प्रखंड की नौ पंचायतों का हाल, चावल, दाल और सोयाबीन भी कम मिल रहा- शिकायत करने पर सेविकाओं द्वारा लाभार्थियों को नाम काटने की दी जा रही धमकीमुरौल, एक संवाददाता। प्रखंड की नौ पंचायतों में आईसीडीएस के अंतर्गत आंगनबाड़ी केंद्रों पर टेक होम राशन (टीएचआर) से तेल एवं मसाला गायब है। समाज कल्याण विभाग की ओर से गर्भवती महिलाएं, कुपोषित बच्चों के लिए पोषण युक्त भोजन सामग्री का वितरण करने का प्रावधान है, इसके लिए सरकार राशि मुहैया कराती है। बावजूद टीएचआर से तेल, मसाला गायब होना चिंताजनक है।लाभार्थी सविता देवी, विभा देवी, पल्लवी, शीला कुमारी, पूनम देवी आदि ने बताया कि आंगनबाड़ी केंद्रों पर सही-सही जानकारी नहीं मिलती है। हर महीने सूचना देकर बुलाया जाता है। वहां पहुंचने पर माप कर चावल, दाल और सोयाबीन दिया जाता है। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.