पूर्णिया, मई 7 -- पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। जिले में मातृ पोषण स्तर को बेहतर बनाने के उद्देश्य से गुरुवार को सभी आंगनबाड़ी केंद्रों पर गर्भवती महिलाओं की गोदभराई की रस्म आयोजित की गई। इस दौरान गर्भवती महिलाओं को पोषक आहार वितरित किया गया तथा बेहतर पोषण एवं प्रसवपूर्व जांच से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारियां दी गईं। सुगंधा शर्मा ने बताया कि प्रत्येक माह की सात तारीख को सभी आंगनबाड़ी केंद्रों पर गोदभराई दिवस मनाया जाता है। इसका मुख्य उद्देश्य गर्भवती महिलाओं में पोषण के प्रति जागरूकता बढ़ाना है। उन्होंने बताया कि गर्भावस्था के दौरान महिलाओं को अपने खान-पान का विशेष ध्यान रखना चाहिए। प्रतिदिन हरी साग-सब्जियां, मूंग की दाल, सतरंगी फल, सूखे मेवे एवं दूध का सेवन करना चाहिए। यह भी पढ़ें- गर्भावस्था के दौरान पोषण, स्वास्थ्य जांच और स्वच्छता क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.