लखनऊ, मार्च 12 -- यूपी में बच्चों को कुपोषण से बचाने के लिए आंगनबाड़ी केंद्रों स्टेडियोमीटर बांटे जाएंगे। कुल 1.33 लाख स्टेडियोमीटर का वितरण जल्द आंगनबाड़ी केंद्रों पर किया जाएगा। जिससे बच्चों की लंबाई की सटीक जानकारी मिलेगी और उन्हें कुपोषण से बचाने में मदद मिलेगी।आंगनबाड़ी केंद्रों पर इस उपकरण की मदद से दो वर्ष से अधिक आयु के बच्चों की ऊंचाई का सटीक आंकलन होगा। बच्चों के विकास की नियमित निगरानी हो सकेगी। कुपोषण की पहचान समय रहते होने से उन्हें इससे बचाया जा सकेगा। उपकरणों के संचालन के लिए जिला कार्यक्रम अधिकारियों व बाल विकास परियोजना अधिकारियों को मास्टर ट्रेनर के रूप में प्रशिक्षित किया गया है। अब आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों व मुख्य सेविकाओं को भी प्रशिक्षण दिया जाएगा। जिससे बच्चों के स्वास्थ्य का आंकलन वैज्ञानिक तरीके से किया जा सकेगा। ब...