बरेली, मार्च 10 -- शेरगढ़ संवाददाता। ब्लॉक संसाधन केंद्र डेलपुर में सोमवार को "हमारा आंगन-हमारे बच्चे" उत्सव आयोजित किया गया। मीरगंज विधायक डॉ. डीसी वर्मा ने शिक्षकों और आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों से बच्चों को निपुण बनाने का आह्वान किया। आंगनबाड़ी केंद्रों के निपुण छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता खंड शिक्षा अधिकारी मुकेश कुमार भारती ने की। बाल विकास परियोजना शेरगढ़ की सुपरवाइजर शिवांगी शुक्ला ने कहा कि बच्चों के प्रारंभिक विकास में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका है। कार्यक्रम में प्राथमिक विद्यालय सुंदरगोटिया, कंपोजिट विद्यालय अकलाबाद और कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय की छात्राओं ने स्वागत गीत व सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए तथा रंगोली भी बनाई। यहां नगर पंचायत अध्यक्ष बुद्धसेन मौर्य, शिव स्वरूप शर्मा, कांता प्र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.