रुडकी, जून 8 -- धनौरी, संवाददाता। नगर पंचायत पिरान कलियर के राजकीय प्राथमिक विद्यालय महमूदपुर में आंगनबाड़ी केंद्रों के आगे नाले का पानी भर जाने से बच्चों और आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का केंद्र पर जाना मुश्किल हो गया है। नगर पंचायत पिरान कलियर के राजकीय प्राथमिक विद्यालय महमूदपुर में दो आंगनबाड़ी केंद्र संचालित हैं। गांव के पानी की निकासी के लिए विद्यालय के समीप से जाने वाले नाले के पानी का रिसाव आंगनबाड़ी केंद्रों के सामने हो रहा है। पानी की निकासी न होने के चलते यहां जलभराव की समस्या बन गई है। यह भी पढ़ें- आंगनबाड़ी केंद्रों के आगे भरा पानी, आवाजाही हो रही बाधित यह भी पढ़ें- लखीसराय: पंचायती राज में भी नहीं बदली हरवंशपुर गांव की तस्वीर

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...