गुमला, जून 3 -- गुमला प्रतिनिधि। जिले के नवपदस्थापित डीडीसी अनिमेष रंजन की अध्यक्षता में बुधवार को जिला समाज कल्याण विभाग द्वारा संचालित योजनाओं की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में आंगनबाड़ी केंद्रों की स्थिति,उपलब्ध संसाधनों तथा रिक्त पदों की विस्तार से समीक्षा की गई।डीडीसी ने सभी बाल विकास परियोजना पदाधिकारियों (सीडीपीओ) को आंगनबाड़ी केंद्रों में उपलब्ध आधारभूत संरचनाओं, पेयजल एवं शौचालय जैसी सुविधाओं का अद्यतन आकलन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। उन्होंने सभी संबंधित आंकड़ों को पोषण ट्रैकर एप पर नियमित रूप से दर्ज करने पर भी जोर दिया।बैठक में डीडीसी ने कहा कि आंगनबाड़ी केंद्रों को साधन-संपन्न बनाने के लिए प्राथमिकता के आधार पर आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएं। उन्होंने सेविका व सहायिका के रिक्त पदों की समीक्षा करते हुए चयन प्रक्रिया...