आंगनबाड़ी केंद्रों का नियमित और सुचारू संचालन सुनिश्चित करें: डीसी
गढ़वा, अगस्त 13 -- गढ़वा, प्रतिनिधि। गुरुवार को उपायुक्त-सह-जिला दंडाधिकारी पशुपति नाथ मिश्रा की अध्यक्षता में जिला समाज कल्याण विभाग द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं एवं कार्यक्रमों की समीक्षा को लेकर बैठक आयोजित की गई। बैठक में समाज कल्याण पदाधिकारी अर्चना सिन्हा, सभी बाल विकास परियोजना पदाधिकारी व महिला पर्यवेक्षिकाएं उपस्थित रहीं। बैठक के दौरान पोषण ट्रैकर में दर्ज विभिन्न प्रमुख संकेतकों की विस्तृत समीक्षा की गई। उपायुक्त ने सभी पात्र लाभार्थियों का एफआरएस (फेस रिकाग्निशन सिस्टम) शत-प्रतिशत पूर्ण कराने का निर्देश दिया। उन्होंने जिले के सभी आंगनबाड़ी केंद्रों का नियमित एवं सुचारू संचालन सुनिश्चित करने तथा बच्चों को निर्धारित मानकों के अनुरूप एचसीएम(हॉट कुक्ड मील) उपलब्ध कराने पर विशेष जोर दिया। यह भी पढ़ें- Kodarma News: मरकच्चो एवं सतगाव...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.